स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 68 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसमें सिर्फ 17 करोड़ रुपये ही अब तक खर्च किए हैं। इसके अलावा आपदा मोचन निधि व अन्य केंद्रीय योजनाओं से स्वीकृत धनराशि को खर्च करने की रफ्तार धीमी है।
बैठक में एनएचएम मिशन निदेशक सोनिका ने बताया कि वर्ष 2021-22 में विभिन्न मदों में 872 करोड़ की राशि के सापेक्ष 530 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई थी, जिसमें से 163 करोड़ की धनराशि का उपयोग कर लिया गया है।
बैठक में मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.तृप्ति बहुगुणा, निदेशक एनएचएम डॉ.सरोज नैथानी, डॉ.विनीता शाह, वित्त नियंत्रक कविता नबियाल, खजान चंद पांडे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।