फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चार वर्दीधारी विभागों ने 1827 भर्तियों का प्रस्ताव आयोग को भेजा, सबसे ज्यादा यहां होगी सीधी भर्ती

Fri, 30 Oct 2026 03:33 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर है। उत्तराखंड के चार वर्दीधारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। विभागों ने भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को कुल 1827 पदों का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार वर्दीधारी बलों (विभागों) ने कुल 1827 पदों पर भर्ती कराने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा है। इनमें सबसे अधिक पुलिस विभाग में 198 दरोगा और 1187 कांस्टेबलों की सीधी भर्ती कराई जाएगी। इसके अलावा जेल विभाग ने 144 वंदी रक्षकों की भर्ती कराने को कहा है, जिसमें से 117 पुरुष और 27 महिलाओं के लिए हैं।

विज्ञापन


इनके साथ ही वन विभाग ने भी कुल 246 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोग को लिखा है। इनमें 75 स्पेशल टाइगर गाइड्स और 171 वन आरक्षी के पद शामिल हैं। आबकारी विभाग ने कुल 52 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती चाही है, जिसमें दो पद आबकारी सब इंस्पेक्टर और 50 आबकारी सिपाहियों के हैं। गत 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति परेड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस के लगभग 1500 पदों जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी।

इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने अब इन सीधी भर्तियों के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा है। 1385 पदों पर भर्ती के इस प्रस्ताव में समूह ग के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन के लिए अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली के प्रावधानों के तहत उन पदों का ब्योरा नहीं दिया गया है जिन पर अग्निवीरों की भर्ती होनी है। ऐसे में पदों की यह संख्या घट और बढ़ भी सकती है। पुलिस के इन रिक्त पदों में 1187 सिविल, आर्म्ड और फायर सर्विस के कांस्टेबलों के पद शामिल हैं। बता दें कि इनके अलावा 80 से 100 पद अग्निवीरों के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बंदीर क्षकों के 144 पदों पर होगी भर्ती
कारागार विभाग की ओर से भी कुल 144 बंदीरक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। विभाग के अनुसार प्रदेश की जेला में बंदीरक्षकों के कुल 715 पद स्वीकृत हैं। इनमें 684 पुराने और 31 नए पद शामिल हैं। वर्तमान में 117 पद रिक्त हैं, जिनमें 86 पुराने और 31 नए सृजित या रिक्त पद बताए गए हैं। वहीं, महिला बंदीरक्षकों के कुल 55 पद स्वीकृत हैं। इनमें 27 पुराने और 28 नए पद शामिल हैं। वर्तमान में 30 पद रिक्त हैं, जिनमें से 27 पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। शेष तीन पदों को नियमानुसार अलग रखा गया है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित है।

पुलिस के इस तरह होंगे पद

कांस्टेबल
जनपदीय पुलिस (पुरुष)-464
जनपदीय पुलिस (महिला)-238
पीएसी/आईआरबी(पुरुष)-284

फायरमैन
(पुरुष व महिला)-201
-दरोगा सिविल पुलिस(महिला व पुरुष)-93
-इंटेलीजेंस(महिला व पुरुष)-19
-पीएसी/आईआरबी(महिला व पुरुष)-81
-अग्निशमन द्वितीय अधिकारी-05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें