फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ 13 दिसंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खुल जाएगा एफआरआई

Fri, 10 Dec 2021 03:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक केवल 200 लोगों को परिसर में आने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
वन अनुसंधान संस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ 13 दिसंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खुल जाएगा। रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक केवल 200 लोगों को परिसर में आने की अनुमति होगी।

विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण वाले पर्यटकों को एफआरआई परिसर में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

सभी पर्यटक अपना पंजीकरण संस्थान की बेवसाइट fri.icfre.gov.in पर कर सकते हैं। इससे संबंधित समस्त जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। संस्थान में सुबह और शाम की वॉक के लिए एफआरआई परिसर पहले की तरह ही खुला रहेगा।

11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी मिले थे कोरोना संक्रमित

पिछले दिनों आईएफएस अफसरों के संक्रमित मिलने के बाद एफआरआई में पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में मिड टर्म प्रशिक्षण लेने आए गुजरात, झारखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के 11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वन अनुसंधान संस्थान में पर्यटकों और मॉर्निंग वॉकर्स समेत तमाम बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।

Uttarakhand Election 2022: राजनीतिक दलों का सुझाव, कहा- जब कोविड का प्रकोप नहीं तो सख्त गाइडलाइंस क्यों?

विज्ञापन


संस्थान निदेशक अरुण सिंह रावत की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए थे। सिर्फ संस्थान के अधिकारियों, र्वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को ही परिसर में दाखिल होने की इजाजत थी।
विज्ञापन


कोरोना की पहली लहर होने के बाद संस्थान परिसर को लगातार दो साल तक पर्यटकों और मॉर्निंग वॉकर्स के लिए बंद रखा गया था। हालात सामान्य होने के बाद संस्थान निदेशक पर की ओर से मॉर्निंग वाकर्स और पर्यटकों के लिए संस्थान परिसर को खोला गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें