फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: दहेज नहीं दिया तो देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक, ससुर पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप

Sat, 25 Sep 2021 06:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

कस्बा निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उसकी शादी कस्बे में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज कम मिलने पर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन


आठ महिलाओं समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
इतना ही नहीं देवर ने दुष्कर्म किया और ससुर ने छेड़खानी की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ महिलाओं समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुछ दिन पूर्व ही उसकी शादी कस्बे में हुई
कस्बा निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उसकी शादी कस्बे में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज कम मिलने पर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


देवर ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया
आरोप है कि देवर ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, ससुर ने भी छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट की। उसने देवर और ससुर की शिकायत पति से की तो उसने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन

पुलिस के कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली

पीड़िता ने घर पहुंचकर मायके वालों को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

13 अन्य ससुरालियों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा 
कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पति के खिलाफ तीन तलाक, देवर के खिलाफ दुष्कर्म और ससुर के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

13 अन्य ससुरालियों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें