ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक की मौत गोली लगने और अन्य तीन की जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। गांव में मातम पसरा है। प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को यह पांचों युवक जंगल में शिकार के लिए गए थे।
देर रात तक वापस न आने के कारण परिजन जंगल में उनकी तलाश के लिए गए तो इन सभी के शव मिले। राजस्व विभाग को सूचना मिलने पर एसडीएम घनसाली फिंचा राम चौहान टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए।
तीन मृतक युवकों को सीएचसी बेलेश्वर से पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी को भेज दिया गया है। एसडीएम चौहान ने बताया कि मृतकों में संतोष सिह पुत्र दलेब सिंह पवार उम्र (19), अर्जुन सिंह पुत्र नैन सिंह पंवार ( 23), पंकज सिंह पुत्र अब्बल सिंह (24), सोबन सिंह पुत्र केसर सिंह पंवार (23) सभी थाती-कठुड़ पट्टी के हैं। जबकि एक अन्य युवक का कुछ पता नहीं है। जो फरार बताया जा रहा है।