फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बिनसर अभयारण्य वनाग्नि में झुलसे फायर वॉचर की दिल्ली एम्स में मौत, मृतकों की संख्या हुई पांच

Wed, 19 Jun 2024 08:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

Uttarakhand Forest Fire: आग बुझाने गए वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता, वन श्रमिक दीवान राम, फायर वॉचर करन आर्या और पीआरडी जवान पूरन सिंह की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Delhi AIIMS - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सात दिन पूर्व बिनसर अभयारण्य में लगी आग की चपेट में आने से झुलसे फायर वॉचर युवक कृष्ण कुमार (21) की उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जो उसकी मौत का कारण बताया जा रहा है। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या पांच और जंगल में आग से जलने से जिले में मौतों की संख्या 10 हो गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बिनसर अभयारण्य में भीषण आग लग गई थी। आग बुझाने गए वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता, वन श्रमिक दीवान राम, फायर वॉचर करन आर्या और पीआरडी जवान पूरन सिंह की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई।

Kotdwar: हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह की धमकी देने वाले दो हिंदूवादी नेता नजरबंद, पढ़ें पूरा मामला

विज्ञापन

वहीं फायर वॉचर कृष्ण कुमार, पीआरडी जवान कुंदन सिंह, वाहन चालक भवगत सिंह और वन श्रमिक कैलाश भट्ट बुरी तरह से झुलस गए थे। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था। सातवें दिन फायर वॉचर कृष्ण कुमार जीवन की जंग हार गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग बुझा

कृष्ण कुमार की मौत से घर का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया है। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेसुध है और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने बेटे को अपनी आंखों के सामने मौत के मुंह में समाता देख पिता के आंसू सूख चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें