टारगेट प्वाइंट कंडीसौड़ में सबसे पहले टीएचडीसी में जूनियर ऑफिसर हरीश गिरी (46) ने यह दूरी 8 घंटे में पूरी की। हरीश गिरी मूल रूप से पुरानी टिहरी के निवासी हैं। उसके बाद ऋषभ ने यह सफर 9 घंटे 20 मिनट पर शाम 5 बजकर 20 मिनट पर पूरी की। पारस वीर ने 9 घंटे 29 मिनट और उनके पिता त्रिलोक सिंह रावत ने 9 घंटे 45 मिनट में पूरी की। वह शाम पौने 6 बजे कंडीसौड़ पहुंचे।
ऋषभ रावत ने बताया कि वह 12 वर्ष की उम्र में ही तैराकी सीख गए थे। पारस पतंजलि यूनिवर्सिटी में फिजिकल एजुकेशन में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया है। त्रिलोक और उनके पुत्रों ने इससे पहले भी टिहरी झील में दो बार 12 और 15 किलोमीटर की गत वर्ष तैराकी की थी। उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।
टिहरी बांध की झील में कोटीकालोनी से कंडीसौड़ तैरकर पहुंचे चारों लोगों का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर थौलधार के बीडीओ महावीर शाह, विनय कुमार बहुगुणा, सुमन नौटियाल, व्यापार सभा अध्यक्ष सुमेर पंवार, एसडीआरएफ के राकेश रावत, रंजीत, अनिल, विजय, मनोरी, टाडा के दर्शन सिंह, ममता, अकिंत गौड़, आईटीबीपी के महेंद्र, अजय और संदीप आदि मौजूद थे। पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि चारों लोगों ने पर्यटन विभाग की देखरेख में तैराकी पूरी की। इसमें हरीश गिरी प्रथम रहे।