रुड़की में ऊर्जा निगम की टीम ने चोरी बिजली से चल रही एक आइस फैक्टरी को पकड़ा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि 25 जून को उपखंड अधिकारी अंबिका यादव, विद्युत वितरण खंड द्वितीय अंकिता सैनी, कुंती जोशी, अवर अभियंता शेरपाल की ओर से शंकरपुरी में बर्फ फैक्टरी की जांच की गई थी।
टीम ने जांच के लिए मीटर कब्जे में लिया था। मीटर को जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा गया था। जांच में पता चला है कि मीटर बंद कर चोरी की बिजली से आइस फैक्टरी को चलाया जा रहा था। इस मामले में अवर अभियंता शेरपाल सिंह की ओर से फैक्टरी के खिलाफ तहरीर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मैसर्स नितिन आइस फैक्टरी केयर ऑफ प्रमोद कुमार निवासी शंकरपुरी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।