भर्ती के लिए जिलों में बीएड प्रशिक्षित उम्मीदवारों ने वर्ष फरवरी 2012 से वर्ष जून, 2018 के बीच केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम (सीटीईटी-1) प्रमाण पत्र के आधार पर आवेदन किया है, जबकि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए तय व्यवस्था के अनुसार इस अवधि में बीएड प्रशिक्षण मान्य नहीं था।
शिक्षा निदेशक ने कहा कि स्पष्ट करें कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा तय व्यवस्था के विपरित वर्ष फरवरी 2012 से जून 2018 के बीच केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम प्रमाण पत्र प्राप्त उम्मीदवारों के अध्यापक पात्रता प्रमाण पत्र, नियुक्ति के लिए मान्य हैं या नहीं। इस संबंध में जल्द जानकारी दें ताकि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा सके।
शिक्षक भर्ती में उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र के संबंध में सीबीएसई निदेशक को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। फरवरी 2012 से जून 2018 की अवधि के बीएड के आधार पर टीईटी करने वाले उम्मीदवारों को स्थिति स्पष्ट न होने तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।
- आरके उनियाल, शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा