फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: खरशाली गांव में चाय बनाते वक्त फटा गैस सिलिंडर, घर में मौजूद लोगों ने भागकर बचाई जान

Wed, 14 Oct 2020 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
हादसा चाय बनाते वक्त हुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तरकाशी जिले में यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव में आज एक घर में रखे गैस सिलिंडर में आग लग गई। यह हादसा चाय बनाते वक्त हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह ब्रिजमोहन उनियाल पुत्र हरिशरण के परिजन घर की रसोई में चाय बनाने के लिए गए। उन्होंने जैसे ही गैस जलाई सिलिंडर के पाइप ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन


जिसके बाद सिलिंडर ब्लास्ट हो गया और धूं-धूं कर घर जलने लगा। घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। 

सिलिंडर ब्लास्ट से घर का एक भाग पूरी तहर जल गया है। आग लगने के बाद परिजनों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और आग को फैलने से रोका। डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें