देहरादून। विद्युत वितरण खंड दक्षिण के अंतर्गत 33 केवी उपसंस्थान की टेस्टिंग के कारण कारगी बिजलीघर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बुधवार सुबह 10 बजे से पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को इस दौरान वैकल्पिक इंतजाम किए जाने की अपील की है।
ईई विद्युत वितरण खंड दक्षिण अनिल मिश्रा ने कहा कि टेस्टिंग के कारण कारगी, बंजारावाला, मोथरोवाला क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी। बृहस्पतिवार को ऊर्जा भवन से जुड़े समस्त क्षेत्रों, शुक्रवार 17 अक्टूबर को मोथरोवाला क्षेत्र, शनिवार ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र, रविवार को निंबूवाला क्षेत्र और सोमवार को कौलागढ़ क्षेत्र में सुबह 10 बजे से पांच बजे तक बिजली बाधित रहेगी।