बारिश के कारण सहस्रधारा और गुच्चूपानी में पानी का बहाव तेज हो जाता है। इससे यहां पर्यटकों के साथ हादसा होने की संभावना रहती है। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी इन दिनों यहां सख्ती दिखाता है। हादसे की आशंका के कारण पर्यटक भी स्वयं इन स्थानों पर कम ही आते हैं।
लगातार बारिश और स्कूल-कॉलेज खुलने के कारण मसूरी सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अब पर्यटकों की भीड़भाड़ कम हो गई है। सहस्रधारा और गुच्चूपानी में पानी में जाना प्रतिबंधित किया गया है। इससे यहां भी लोग कम आ रहे हैं।
- जसपाल सिंह चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी
बारिश के कारण आनंद वन में औसतन प्रतिदिन 100 से 150 तक पर्यटक ही पहुंच रहे है। मालसी जू में अभी भी भीड़ हैं। प्रतिदिन यहां करीब एक हजार के करीब पर्यटक पहुंच रहे हैं। बारिश का सिलसिला बंद होने के बाद इन स्थलों की रौनक फिर से बढ़ जाएगी।
- राजीव धीमान, डीएफओ