फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दून पुलिस को 29 इनामी बदमाशों की तलाश, 18 सालों से फरार डकैत पर है सबसे ज्यादा इनाम 

Sun, 01 Aug 2021 10:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बता दें कि पिछले दिनों डीजीपी अशोक कुमार ने एक माह का इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने का अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
देहरादून में पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून पुलिस को कुल 29 इनामी बदमाशों की तलाश है। इन बदमाशों पर एक हजार रुपये से लेकर 20 हजार तक का इनाम घोषित है। इनमें से आठ बदमाश उत्तराखंड के रहने वाले हैं।  बाकी अन्य प्रदेशों के निवासी हैं। पुलिस ने इन सभी को तलाशने के लिए 10 टीमों का गठन किया है। 

विज्ञापन


देहरादून: 22 लाख की ठगी करने वाला नाइजीरियन दबोचा, एसटीएफ ने मुंबई से किया गिरफ्तार

पिछले दिनों डीजीपी अशोक कुमार ने एक माह का इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने का अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। एक अगस्त से 31 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाना है। इसके लिए दून पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। अभियान के पहले ही दिन एक पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने खाता खोल दिया है। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि यह परफोर्मेंस आगे भी जारी रहेगी या फिर अभी और मशक्कत करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इन सभी को काम सौंपे गए हैं। सबसे अधिक समय से फरार बदमाश के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने को कहा गया है। ताकि, वह किसी के भी संपर्क में हो तो पकड़ा जाए। इसके लिए अन्य एजेंसियों से भी मदद ली लेने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


20 हजार का इकलौता बदमाश 
दून पुलिस के रिकॉर्ड में सबसे अधिक इनाम वाला सिर्फ एक ही बदमाश है। उसके ऊपर 20 हजार का इनाम घोषित है। इसका नाम विद्दन निवासी हुसैनगंज, जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश है। वर्ष 2002 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कोतवाली थाना क्षेत्र  में डकैती डाली थी। उसके दो साथी विभिन्न पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे।

ये हैं इनामी बदमाशों की संख्या  
20 हजार -01
10 हजार -10
05 हजार -08
2500- 07
1000- 03

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें