राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा की स्टेटस रिपोर्ट मिल गई है। व्यवस्थाओं को जो कमियां होंगी, उसे दूर करने के लिए शासन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से जल्द ही स्टेटस रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
जिसके बाद केंद्र सरकार को भी मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट भेजी जाएगी। डॉ. सयाना ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों, नर्सों व अन्य स्टाफ के सुरक्षा के मानक बने हैं। लेकिन इन मानकों का अनुपालन किया जा रहा है या नहीं। इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।