- सिर में दर्द होना। मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत।
- जी मिचलाना, बार-बार उल्टी होना, आंखों के पीछे दर्द होना।
- ग्रंथियों में सूजन हो जाना, त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ना।
डेंगू से ऐसे करें बचाव
1- घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें, पानी के बर्तनों को ढककर रखें।
2- खाली गमलों, टायरों, कूलरों का पानी साफ करते रहें।
3- खुले में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
4- पूरे बाजू की कपड़ों को पहनें।
5- फ्रीज की ट्रे को रोज साफ करें।
न फागिंग और न कीटनाशक का छिड़काव
डेंगू का लार्वा कई जगह काफी समय पहले से मिलने लगा था। इसके बाद भी नगर निगम की नींद नहीं टूटी। शहर में कहीं भी मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फांगिग नहीं की जा रही है। शहर में बारिश के बाद कई जगह पानी जमा है। यहां कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में नगर निगम की यह लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है।
वायरल फीवर के मरीज भी बढ़े
पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। दिन में चटक धूप से उमस और गर्मी हो रही है। शाम के समय बारिश होने के बाद ठंडक का अहसास। बदलते मौसम के साथ वायरल फीवर ने भी कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिला अस्पताल में हर रोज कई लोग वायरल फीवर का उपचार करने के लिए पहुंच रहे हैं।