फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरिद्वार में कोरोना के साथ अब डेंगू की दस्तक, सात लोगों में हुई पुष्टि

Fri, 20 Aug 2021 12:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

सात लोगों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद अब मलेरिया विभाग ने लोगों को जागरूक करने और डेंगू का लार्वा नष्ट करने का अभियान शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
हरिद्वार जिले में डेंगू की दस्तक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार जनपद अभी कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त भी नहीं हुआ था कि डेंगू ने दस्तक दे दी है। हरिद्वार शहर में पांच और रुड़की में दो लोगों की रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक साथ सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग इन सभी मरीजों की आज एलायजा जांच करवाएगा। इसके साथ ही मलेरिया विभाग ने लोगों को जागरूक करने और डेंगू का लार्वा नष्ट करने का अभियान शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand: गुरुवार को 33 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं

कुंभ के दौरान अप्रैल और मई महीने में कोरोना संक्रमण ने पूरे जनपद में कहर बरपाया। लोग अभी कोरोना के कहर को भुला नहीं पाए हैं। कोरोना से मौत का सिलसिला तो थम गया, लेकिन संक्रमित मरीज अब भी मिल रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है। तीसरी लहर की आशंका के बीच शहर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग जिला अस्पताल में बुखार और बदन दर्द की शिकायत पर उपचार करवाने आए थे। डेंगू की आशंका पर उनकी रैपिड जांच करवाई गई। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि पांच लोगाें की डेंगू की रैपिड जांच की गई। रैपिड जांच में सुभाषनगर, चंडीघाट, रोड़ीबेलवाला के एक-एक और रानीपुर मोड़ के दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि रुड़की में प्रतीक विहार और एसडी कॉलेज के पास के एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद मरीजों को घर पर ही उपचार के लिए दवाइयां दे दी गई हैं। दूसरी तरफ मलेरिया विभाग के डॉ. गुरुनाम सिंह ने बताया कि जिन इलाकों से डेंगू के मरीज सामने आए हैं, वहां के लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में डेंगू का लार्वा ढूंढने और नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

ये हैं डेंगू के लक्षण

- सिर में दर्द होना। मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत।
- जी मिचलाना, बार-बार उल्टी होना, आंखों के पीछे दर्द होना।
- ग्रंथियों में सूजन हो जाना, त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ना। 

डेंगू से ऐसे करें बचाव
1- घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें, पानी के बर्तनों को ढककर रखें। 
2- खाली गमलों, टायरों, कूलरों का पानी साफ करते रहें। 
3- खुले में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।  
4- पूरे बाजू की कपड़ों को पहनें। 
5- फ्रीज की ट्रे को रोज साफ करें। 

न फागिंग और न कीटनाशक का छिड़काव 
डेंगू का लार्वा कई जगह काफी समय पहले से मिलने लगा था। इसके बाद भी नगर निगम की नींद नहीं टूटी। शहर में कहीं भी मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फांगिग नहीं की जा रही है। शहर में बारिश के बाद कई जगह पानी जमा है। यहां कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में नगर निगम की यह लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। 

वायरल फीवर के मरीज भी बढ़े 
पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। दिन में चटक धूप से उमस और गर्मी हो रही है। शाम के समय बारिश होने के बाद ठंडक का अहसास। बदलते मौसम के साथ वायरल फीवर ने भी कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिला अस्पताल में हर रोज कई लोग वायरल फीवर का उपचार करने के लिए पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें