वहीं देहरादून के सहसपुर में धर्मावाला चौक-पांवटा रोड पर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर गुलाब सिंह पुत्र झंडू राम निवासी बाटा मंडी तहसील पौंटा साहिब जिला सिरमौर पत्नी बबली देवी के साथ धर्मावाला से वापस लौट रहे थे। यहां वे रिश्तेदारी में आए हुए थे। बीती रात उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
गुलाब सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया
इससे दंपती के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार ओम प्रकाश पुत्र जालम सिंह निवासी सिलाई जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुलाब सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्रेमनगर अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह हिमाचल लोनिवि में मेट के पद पर कार्यरत थे। दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।