फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत: देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस 15 दिन तक निरस्त, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Mon, 30 Aug 2021 09:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ- वाराणसी रेलखंड पर रायबरेली रेलवे स्टेशन पर रीमॉडलिंग के चलते ट्रेन के संचालन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार, मुरादाबाद, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी जाने वाले यात्रियों को आने-जाने के लिए 15 दिनों तक मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। कारण कि रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून- वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन तेरह सितंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ- वाराणसी रेलखंड पर रायबरेली रेलवे स्टेशन पर रीमॉडलिंग के चलते ट्रेन के संचालन पर रोक लगाई गई है। दूसरी ओर रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन का संचालन निरस्त किए जाने के बाद तमाम यात्रियों को अपना आरक्षण निरस्त कराना पड़ा है। आरक्षण निरस्त कराने को लेकर आरक्षण केंद्र पर यात्रियों की  भारी भीड़ जुटी रही। 

स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि रायबरेली रेलवे स्टेशन पर भी रीमाडलिंग कार्यों के चलते जनता एक्सप्रेस के संचालन पर तेरह सितंबर तक के लिए रोक लगा दी गई है। रीमाडलिंग का काम पूरा होने के साथ ही ट्रेन का संचालन नए सिरे से किया जाएगा।
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब रीमॉडलिंग के चलते देहरादून- वाराणसी जनता एक्सप्रेस के संचालन पर रोक लगाई गई है। पिछले साल उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना संक्रमण होने के साथ ही जनता एक्सप्रेस का संचालन डेढ़ साल तक बंद रहा। कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था।  

विज्ञापन

ट्रेन से महिला यात्री का सामान चोरी

गाजियाबाद से देहरादून के लिए मसूरी एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री का सामान चोरों ने चुरा लिया। जीआरपी ने महिला की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह के मुुताबिक रायपुर रोड के शास्त्रीपुरम निवासी प्रभा रानी ने शिकायत देकर बताया कि वह 23 अगस्त को गाजियाबाद से देहरादून आने के लिए ट्रेन संख्या 04041 मसूरी एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। 24 अगस्त की सुबह 6.54 पर उनकी ननद का फोन आया। फोन सुनने के बाद प्रभा ने अपने बैग को देखा तो वह गायब मिला। 

बैग में प्लास्टिक फाइल, एक हैंड पर्स, कपडे़, बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र, अस्पताल का डिस्चार्ज पेपर व पीएफ के कागजात के अलावा हैंड पर्स में पांच एटीएम, महिला व उनके पति का पैनकार्ड व आधार समेत छह हजार रुपये की नकदी थी। थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

ज्वालापुर स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग
वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन देकर ज्वालापुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की है।  पदाधिकारियों ने कहा कि ज्वालापुर रेलवे स्टेशन को हरिद्वार का उप स्टेशन बनाते हुए उत्कल, इलाहाबाद लिंक, काठगोदाम, श्रीगंगानगर, जम्मूतवी आदि एक्सप्रेस ट्रेनों का ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने, विकलांग एवं वृद्ध यात्रियों की सुविधा के लिए रैंप ब्रिज का निर्माण कराने, महिला यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय निर्माण, गोरखपुर एक्सप्रेस एवं रामनगर एक्सप्रेस को पूरे सप्ताह संचालित करने की मांग की है।

अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि सुबह पंजाब और मुरादाबाद रूट पर कोई ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। पंजाब व मुरादाबाद के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाए। इस दौरान विद्या सागर गुप्ता, श्याम सिंह, योगेंद्र पाल सिंह और राणा चमन सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें