फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड को क्रिकेट भूमि बनाएंगे: बीसीसीआई सचिव जय शाह

Mon, 06 Sep 2021 12:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रविवार को देहरादून में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से वार्षिक खेल पुरस्कारों का आयोजन किया गया। इस दौरान बीसीसीआई के सचिव जय शाह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, सीएयू के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला और सचिव महिम वर्मा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
देहरादून में सीएयू की ओर से क्रिकेटरों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि आजकल खेलों में उपलब्धियों का दौर है। मैंने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को मान्यता देने की वकालत की थी। 19 साल का वनवास दो वर्ष पहले खत्म हुआ। अब हम देवभूमि उत्तराखंड को क्रिकेट भूमि बनाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


रविवार को बीसीसीआई के सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला देहरादून पहुंचे और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से देर शाम आईएसबीटी के समीप स्थित एक होटल में आयोजित वार्षिक खेल पुरस्कार समारोह मेें शिरकत की। जय शाह ने कहा कि बीसीसीआई उपाध्यक्ष रहने के दौरान महिम वर्मा ने पद छोड़कर प्रदेश के लिए काम करने की इच्छा जताई। ऐसे बहुत कम लोग हैं जो बीसीसीआई छोड़कर राज्य में जाना चाहे। अब मैं उत्तराखंड का प्रभारी बना हूं। आप लोगों को मुझसे बहुत उम्मीद होगी। उत्तराखंड में अपना भव्य स्टेडियम बनाएंगे। भविष्य में मैच आवंटित कर राज्य को आगे बढ़ाएंगे।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई और उनसे संबद्ध टीमें हर साल 55 हजार मैच करती हैं। बीसीसीआई में उत्तराखंड को पूरा सम्मान मिलता है। जिस तरह से राज्य आगे बढ़ रहा है, उससे अगले कुछ वर्षों में प्रदेश की कई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका मिलेगा।
विज्ञापन


सीएयू के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाएं विकसित करने की जरूरत है। अपना मैदान, एकेडमी होंगी तो अगले पांच साल में कई क्रिकेटर भारतीय टीम में खेलते हुए दिखेंगे। इस बीच उनकी जुबान भी फिसली। उन्होंने कहा कि अभिमन्यु ईश्वरन मद्रास से खेलते हैं, जबकि अभिमन्यु बंगाल से खेलते हैं। कार्यक्रम को सचिव महिम वर्मा ने भी संबोधित किया। सीएयू के पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर -    कोच
क्रिकेटर एकता बिष्ट -    लियाकत अली 
श्वेता वर्मा -                  लियाकत अली
ऋषभ पंत    -              लियाकत अली
मानसी जोशी    -         वीएस रौतेला
स्नेह राणा -                 नरेंद्र शाह 
अभिमन्यु  ईश्वरन -       मनोज रावत 
शास्वत रावत    -        पवन पाल
आर्यन जुयाल    -        रविंद्र नेगी

घरेलू सत्र 2020-21 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी
श्रेणी    खिलाड़ी
बल्लेबाज - कुणाल चंदेला
बल्लेबाज - कमल सिंह
बल्लेबाज - अंजू तोमर
गेंदबाज - दिक्षांशु नेगी
गेंदबाज - आकाश मधवाल
गेंदबाज - राधा चंद
इमर्जिंग प्लेयर - आरव महाजन
इमर्जिंग प्लेयर - राघवी बिष्ट

सीएयू एपेक्स में शामिल प्रमुख खिलाड़ी
श्रेणी          खिलाड़ी
बल्लेबाज    ज्ञानेंद्र पांडे
बल्लेबाज    निष्ठा फरासी

उत्तराखंड क्रिकेट के प्रथम अन्वेषक
श्रेणी                       नाम
चीफ पैटर्न    - हीरा सिंह बिष्ट, पीसी वर्मा, एएस मेंगवाल
वरिष्ठ सदस्य - मदन कोहली, एमसी शाह, राजीव दत्ता, प्रमोद कोठारी, एसके गैरोला, डॉ. बीसी रमोला, डॉ. गिरीश गोयल, बीएम गोयल, विरेंद्र सिंह दीवान।
कोविड फ्रंटलाइन हीरो - डॉ. केपी जोशी 
सीएयू सीएजी मनोनीत सदस्य - योगेश अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें