फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghulam Nabi Azad: पूर्व सीएम हरीश रावत ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस को धोखा देकर अपने निर्णय पर पछताएंगे नबी

Fri, 26 Aug 2022 09:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि गुलाम नबी आजाद की मंशा उस वक्त ही साफ हो गई थी, जब उन्होंने कुछ साथियों के साथ पहला पत्र लिखा था।
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईसीसी कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुलाम नबी आजाद को धोखेबाज करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह बहुत पहले ही पार्टी को धोखा देने का मन बना चुके थे। पार्टी ने उन्हें शीर्ष पर पहुंचाया, लेकिन उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। उन्हें आखिर में अपने निर्णय पर पछताना पड़ेगा। वह भाजपा की बी टीम बनकर रह जाएंगे।

Exclusive: सहकारिता में भर्ती घोटाला उजागर, फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सभी नियुक्तियां रद्द करने के निर्देश

सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि गुलाम नबी आजाद की मंशा उस वक्त ही साफ हो गई थी, जब उन्होंने कुछ साथियों के साथ पहला पत्र लिखा था। फिर भी हम लोगों को उम्मीद थी कि सब ठीक हो जाएगा। इतने सालों का पार्टी से रिश्ता है, वह उसका मूल्य समझेंगे। भाजपा की बी टीम बनने के लिए उन्होंने कई बहानों के साथ पार्टी से नाता तोड़ने का ऐलान किया है। 

विधानसभा भर्ती : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल, कहा- नेताओं के चहेतों को रेवड़ी की तरह बांटी नौकरियां

हरीश रावत ने कहा कि गुलाम नबी लंबे समय तक पार्टी के कर्ताधर्ता रहे हैं। उस समय भी ऐसे ही कुछ मिले-जुले सवाल उठते थे। पार्टी में ऊंच-नीच होती रहती है, लेकिन, जिस प्रकार उन्होंने ऐसे समय में पार्टी को धोखा दिया है, वह पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं का अपमान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पिछले दो-तीन महीनों में पूरी शक्ति के साथ पार्टी को संघर्ष के लिए तैयार कर दिया है। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की हुंकार रैली और भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी। गुलाम नबी आजाद के त्यागपत्र का कार्यकर्ताओं व कांग्रेस के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह कांग्रेस पार्टी व गांधी- नेहरू परिवार ही था, जिसने उन्हें देश के नेतृत्व की शीर्ष पंक्ति तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें