फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः कोविड-19 के दौर में सरकार को घेरने के लिए बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस

Fri, 03 Jul 2020 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat (file photo) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोविड-19 के दौर में कांग्रेस अब प्रदेश सरकार को घेरने के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्षों और महामंत्रियों की अलग-अलग बैठक बुलाई है। इन बैठकों में कांग्रेस आंदोलनों की रणनीति पर मंथन करेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...  सीएम त्रिवेंद्र ने जनता से की चीनी सामान के बहिष्कार की अपील, कहा-चीन को आर्थिक रूप से तोड़ने की जरूरत

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक सात जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष की बातचीत प्रदेश उपाध्यक्षों से होगी। इसके बाद आठ जुलाई को प्रदेश महामंत्रियों के साथ अलग से बैठक होगी। इन बैठकों में संगठन, आंदोलन आदि को लेकर बातचीत होगी।
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस छह जुलाई से प्रदेश स्तर पर आंदोलन का एलान पहले ही कर चुकी है। छह जुलाई से प्रत्येक सोमवार को पेट्रोल पंपों पर कांग्रेसी एक घंटे का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन तेल की कीमत वापस न लेने तक किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसी आंदोलन को कांग्रेस और अधिक विस्तार दे सकती है।

विज्ञापन

बदले की भावना से खाली करवा रहे घर

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से सरकारी आवास खाली कराने को प्रीतम सिंह ने बदले की भावना करार दिया। अध्यक्ष के मुताबिक यह आवास उन्हें पूर्ववर्ती सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से उपलब्ध कराया था। प्रियंका की सक्रियता से भाजपा असहज है और यही वजह है कि बाजार दर पर किराया देने के बाद भी उनसे आवास खाली करवाया जा रहा है। 

सामान्य दिनों की तरह बाजार और होटल खुलवाए सरकार : हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि सरकार को पहले की सामान्य स्थिति की तरह बाजार खोलने की अनुमति देनी चाहिए। पूर्व सीएम के मुताबिक कोविड के कारण बाजारों और होटलों में पसरा सन्नाटा टूटना चाहिए। लोगों को नियमों का पालन कर बाजार, होटल आदि जाना चाहिए। रावत के मुताबिक अर्थव्यवस्था को गतिमान बनाने के लिए यह जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें