सीएम ने बंगाली समुदाय की नमोशूद्र, पौंड, माझी जाति के अनुसूचित वर्ग के शैक्षणिक उत्थान के लिए गुरुचांद ठाकुर फंड की राशि दो करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ और सिख समुदाय के लिए संत केसर सिंह कोष की धनराशि दो करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ करने की घोषणा की।
चार महीने में पांच सौ से अधिक फैसले लिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम ने 2025 में उत्तराखंड की रजत जयंती पर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का विजन रखा है। इसके लिए विशेषज्ञ, वैज्ञानिक व विशिष्ट सेवाएं देने वालों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। बताया कि चार महीने में 500 से अधिक फैसले लिए हैं और शासनादेश भी कर दिए गए हैं।
अपनी सरकार के कार्यों को गिनाया
सीएम कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा उभारने के लिए नई खेल नीति लेकर आए हैं। कोरोना में अनाथ बच्चों के लिए वात्सल्य योजना चलाई है। महालक्ष्मी किट योजना, रोजगार के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, रोजगार मेले चालू किए हैं। ताकि एक ही जगह पर युवाओं की स्क्रूटनी कर उन्हें नौकरी दी जा सके। उद्योगपतियों के विभागों में फंसे मामलों को निपटाने के लिए कैबिनेट ने कमेटी बनाई है। ओटीआर सिस्टम के तहत सभी मामले खत्म किए जाएंगे।