फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश के सभी वन्यजीव अभ्यारण्यों-चिड़ियाघरों में 18 साल तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क- धामी

Fri, 01 Oct 2021 09:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के बच्चे वन्यजीवों के साथ ही वनों के प्रति और अधिक संवेदनशील हो, इसके लिए राज्य के जिम कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व समेत सभी टाइगर रिजर्व, वन्यजीव अभ्यारण्यों और वन्यजीव विहारों में अब 18 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
वन्यजीव अभ्यरणों में 18 साल तक के च्चों का प्रवेश निशुल्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम कॉर्बेट, राजाजी टाइगर रिजर्व समेत प्रदेश के सभी वन्यजीव अभ्यारण्यों और चिड़ियाघरों में अब 18 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीव सप्ताह के मौके पर दून चिड़ियाघर में आयोजित कार्यक्रम में की।। इतना ही नहीं, उन्होंने एलान किया कि वन्य जीव और वनों से जुड़े पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीएम यंग एंटरप्रेन्योरशिप योजना के तहत एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड: आज से पर्यटकों के लिए खुले राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर और चीला रेंज के गेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के बच्चे वन्यजीवों के साथ ही वनों के प्रति और अधिक संवेदनशील हो, इसके लिए राज्य के जिम कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व समेत सभी टाइगर रिजर्व, वन्यजीव अभ्यारण्यों और वन्यजीव विहारों में अब 18 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की इस घोषणा से देशभर के 45 करोड़ बच्चे लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिम कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व समेत वन्यजीव अभयारण्यों और वनों पर आधारित पर्यटन में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर हाल ही में ही सरकार की ओर से लागू की गई युवा नीति के तहत सीएम यंग एंटरप्रेन्योरशिप योजना में एक लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री इस बात की भी घोषणा की कि जिम कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व समेत सभी वन्यजीव अभयारण्यों में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही संविदा में कार्यरत कर्मचारियों के परिजनों को भी साल में दो बार निशुल्क भ्रमण की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

खुले राजाजी के द्वार, करिए जंगली जानवरों के दीदार 

राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट शुक्रवार से सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं। इससे पर्यटक इस बार डेढ़ माह पहले से ही जंगल सफारी का लुफ्त उठा सकेंगे। डेढ़ माह पहले गेट खुलने से जिप्सी संचालकों को भी अधिक समय के लिए रोजगार मिल सकेगा। 

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज जंगल सफारी को लेकर बेहद प्रसिद्ध है। चीला रेंज समेत हरिद्वार के रानीपुर गेट 15 जून को बंद हो जाते हैं। पांच माह बाद 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए जंगल सफारी खोली जाती है, इसलिए प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के लिए पर्यटकों को पांच माह का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इस बार जिप्सी संचालकों को अधिक समय रोजगार देने और जंगल प्रेमियों को भी जंगली जानवरों के दीदार करने का ज्यादा समय देने के लिए एक अक्तूबर से गेट खोलने का निर्णय लिया था। इससे शुक्रवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध चीला रेंज के साथ ही रानीपुर गेट वन्य जीव प्रेमियों के लिए खोल दिए गए। 

राजाजी टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर डीके सिंह ने पूजा-अर्चना के बाद जंगल सफारी के लिए गेट खोले और गाड़ियों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि डेढ़ माह पहले राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के जंगल सफारी करने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार अधिक समय तक मिल सकेगा। साथ ही पर्यटक भी जंगल सफारी कर जंगली जानवरों का दीदार कर सकेंगे। अब 15 जून तक जंगल सफारी करने के लिए गेट खुले रहेंगे। इस मौके पर वार्डन ललिता प्रसाद टम्टा, जिला पंचायत सदस्य आरती पांडे और रेंजर अनिल पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें