सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से भी भेंट कर सकते हैं। उन्हें राज्य सरकार में दायित्व बांटने हैं। उनके दौरे के बाद ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री दायित्व आवंटन को लेकर केंद्रीय नेताओं से चर्चा करें। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद दायित्वों की घोषणा हो सकती है।
मुख्यमंत्री ने रवाना की बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस
इपिराक माइनिंग इंडिया लिमिटेड ने प्रदेश सरकार को बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जिला चमोली के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एंबुलेंस चारधाम यात्रा के दौरान लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार होगी। उन्होंने इस प्रकार के जन सेवा के कार्यों में सहयोगी की सराहना की।
नौ जिलों को 80 ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेजे
मुख्यमंत्री 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी राज्य के नौ जिलों के लि रवाना किए। आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने राज्य के ग्रामीण व अर्द्ध शहरी क्षेत्रों के लिए ये ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेजे थे। मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन का आभार जताया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, फाउंडेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह, आईसीआईसीआई बैंक के मनीष मेहरोत्रा व अशोक मिगलानी उपस्थित थे।