रामबाड़ा व केदारनाथ के लिए अलग-अलग मार्ग
चौमासी से रेकाधार की दूरी 15 किमी है। रेकाधार से दो रास्ते हैं, जिसमें एक रामबाड़ा और दूसरी केदारनाथ के लिए निकलता है। रेकाधार-रामबाड़ा की दूरी पांच किमी है। यह रास्ता पूरी तरह से सुरक्षित और आवाजाही लायक है। विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू के लिए यह मार्ग संजीवनी साबित हो सकता है। वहीं, रेकाधार से केदारनाथ की दूरी 4 किमी है। इस रास्ते पर सुधारीकरण व सुरक्षा कार्य की जरूरत है।
रास्ते पर कई श्रेणी की चट्टानें व बोल्डर मौजूद
चौमासी-रेकाधार-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई श्रेणी की चट्टानें मौजूद हैं। संयुक्त निरीक्षण दल में शामिल भू-वैज्ञानिक डाॅ. केएस सजवाण बताया कि इस रास्ते पर सेंट्रल क्रिस्टलाईन समूह, माईका सिष्ट, नाईस और क्वार्टजाइड प्रकृति की चट्टानों के छोटे-बड़े बोल्डर मौजूद हैं। भू-वैज्ञानिक दृष्टि से यह पूरा रास्ता उच्च हिमालयी क्षेत्र में है, जहां अत्यधिक छेड़छाड़ अनुचित है।
चौमासी-रेकाधार-केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित है। इस मार्ग पर कहीं भी भूस्खलन व भूधंसाव जोन नजर नहीं आए हैं। रास्ते पर सुधारीकरण व सुरक्षा कार्य जरूरी हैं। विभागीय स्तर से ही इन कार्यों को वहां की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन से भी जरूरी निर्देश मिले हैं, जिनके आधार पर कार्य किए जाएंगे।
- जुगल किशोर चौहान, एसडीओ केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर, चमोली