प्रदेेश में सोमवार से नौंवी से 12 वीं तक के स्कूल खुल गए। पहले दिन 44 फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंचे। इसमें सबसे कम देहरादून जिले में मात्र 20 फीसदी तो हरिद्वार में 24 फीसदी बच्चे पहुंचे। जबकि रुद्रप्रयाग जिले में सबसे अधिक 80 फीसदी बच्चे स्कूल पहुंचे।
प्रदेेश में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी और चमोली में नौंवी से 12 वीं तक के सभी सरकारी स्कूल खुले। जबकि देहरादून में 222 में से मात्र 100 स्कूल खुले, जिले में 112 स्कूल बंद रहे।
इसके अलावा अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में सभी स्कूल नहीं खुल पाए। अल्मोड़ा में 325 में से 298 स्कूल खुले। जबकि पिथौरागढ़ जिले में 234 में से 225 स्कूल खुले। जिले के अन्य स्कूल बंद रहे। नैनीताल जिले में 42, अल्मोड़ा में 57, पिथौरागढ़ में 38, ऊधमसिंह नगर में 30, बागेश्वर में 56, चंपावत में 39, पौड़ी में 38, उत्तरकाशी में 40, टिहरी में 59 और चमोली जिले में पहले दिन 54 फीसदी छात्र स्कूल पहुंचे।