भारत-चीन सीमा जाने वाली नेलांग बॉर्डर रोड के कैंची बैंड पर डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। एसडीआरएफ के जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को लगभग साढ़े पांच बजे करीब एक डंपर चीन सीमा क्षेत्र से नीचे की ओर आ रहा था, जो एक सड़क से दूसरी सड़क के कैंची बैंड पर आ गिरा।
चालक भूपेंद्र सिंह चौहान (35) पुत्र मैदान सिंह निवासी ग्राम खंयासणी दोनाली मोरी की छिटक कर जाड़ गंगा नदी किनारे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य राजू (25) पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम हिना घायल हो गया। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ के जवानों ने आईटीबीपी 35वीं वाहिनी के जवानों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।