प्रदेश में धार्मिक, साहसिक पर्यटन, माउंटेनियरिंग, ट्रेकिंग, स्कीईंग को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं के प्रस्ताव केंद्र को भेजे गए हैं। जिसमें ऋषिकेश को आइकोनिक पर्यटन स्थल बनाने को 500 करोड़ का प्रस्ताव, ऋषिकेश में ही इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के लिए 592 करोड़ का प्रस्ताव, टिहरी को लेक सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए 1000 करोड़ का प्रस्ताव और रोपवे योजनाओं के लिए 6349 करोड़ का प्रस्ताव शामिल है।
कृषि और बागवानी की तीन हजार करोड़ के प्रस्ताव को मिले मंजूरी
सरकार की ओर से कृषि विकास के लिए 1034 करोड़ और औद्यानिकी विकास के तहत सेब, अखरोट, कीवी फलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए दो हजार करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। कैबिनेट मंत्री इन प्रस्तावों को मंजूरी देने की मांग रखी। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिले में पलायन को रोकने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय या गैर आवासीय विद्यालय स्थापित करने और रुद्रप्रयाग जिले के जखौली में सैनिक स्कूल को स्वीकृति देने की मांग उठाई है।