फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: नेपाल में बस खाई में गिरी, मुरादाबाद के यात्री समेत 10 की मौत, 30 घायल, नौ की हालत गंभीर

Thu, 15 Feb 2024 08:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)

सार

Bus Accident News: सुनौलो महाकाली यातायात की बस कपिलवस्तु शिवराज नगरपालिका एक के सुरही पुल के नजदीक असंतुलित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
बस खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की सीमा से लगे नेपाल के महेंद्र नगर से काठमांडो जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पहाड़ी से 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक भारतीय समेत 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए। घायलों में नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जिला प्रहरी कार्यालय बुटवल के प्रवक्ता नायब उपनिरीक्षक हरी वली ने बताया कि सुनौलो महाकाली यातायात की बस कपिलवस्तु शिवराज नगरपालिका एक के सुरही पुल के नजदीक असंतुलित होकर खाई में गिर गई।

Tehri News: लामरीधार में सड़क से नीचे झाड़ियों में मिला शक्षिण का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में भारत के मुरादाबाद निवासी शकील के अलावा नेपाल के रौतहट के नारायण बहादुर भंडारी, सल्यान निवासी अर्जुन कुमार योगी, भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर के राहुल राम कामी, भीमदत्त नगरपालिका चार निवासी उमेश भंडारी, भीमदत्त नगरपालिका निवासी संजू थापा, पुनर्वास नगरपालिका निवासी किशन भट्ट सहित 10 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें