फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 20 और 21 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा तय, ये रहेगा उनका कार्यक्रम

Wed, 18 Aug 2021 03:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि जेपी नड्डा 20 अगस्त को सुबह 10 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। वे आगामी 20 व 21 अगस्त को उत्तराखंड में रहेंगे। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का देहरादून प्रवास का प्रोग्राम बन गया है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि जेपी नड्डा 20 अगस्त को सुबह 10 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भानियावाला, छिद्दरवाला, नेपाली फार्म, रायवाला में भव्य स्वागत होगा। नड्डा भूपतवाला स्थित एक होटल में रुकेंगे।इसी होटल में पार्टी के सारे कार्यक्रम होंगे। 

बैठक पहले दिन प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष और महामंत्रियों के साथ करेंगे। उस दिन शाम चार बजे सांसद, विधायक और मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष और उनके महामंत्रियों के साथ अलग से मीटिंग होगी। 21 अगस्त को रायवाला में नड्डा पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह जिलाध्यक्ष, नगर निगम, डीसीबी अध्यक्षों के साथ मीटिंग करेंगे। वह शाम को हरिद्वार में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा का कुमाऊं पर फोकस
मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री कुमाऊं मंडल से बनाने के बाद भी भाजपा के दिग्गजों का कुमाऊं की सियासत पर फोकस बना हुआ है। रामनगर में चिंतन बैठक के बाद अब 70 विधानसभाओं के पूर्णकालिकों की कार्यशाला तक के कार्यक्रम भी कुमाऊं में कराने की तैयारी है। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का हल्द्वानी में एक बड़ा आयोजन कराकर पार्टी अपने पक्ष में चुनावी वातावरण बनाने की तैयारी में है।

एयरपोर्ट पर नड्डा का स्वागत करेंगे महानगर कार्यकर्ता
भाजपा महानगर कार्यकर्ता जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करेंगे। बुधवार को दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। साथ ही पार्टी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर बूथ समितियों का सत्यापन तेज कर दिया है। 

आगामी 20 अगस्त को जेपी नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से उनका हरिद्वार जाने का कार्यक्रम है। इसको लेकर सभी पूर्व दायित्वधारियों, पार्षदों, महानगर पदाधिकारियों, मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री, महानगर के सभी विभागों के पदाधिकारियों, प्रकल्प व प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को एयरपोर्ट ले जाने की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि बूथ कमेटियों के सत्यापन के लिए प्रत्येक मंडल के प्रभारी बनाए गए हैं, जो आगामी दिनों में मंडलवार कार्यशाला कर सत्यापन का काम करेंगे। इसके बाद निश्चित परफॉर्मा में महानगर अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश कार्यालय को सभी जानकारी भेजेंगे। 

महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान विनोद शर्मा, पंडित शिवप्रसाद ममगाई, पूनम ममगाई, जीवन रावत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें