कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मनमोहन यादव (22) निवासी गांव देहना थाना अल्लाहगंज जिला शाहजहांपुर यूपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। युवक से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उसके संपर्क में कौन-कौन थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, स्थानीय एलआईयू की टीम ने भी आरोपी युवक से पूछताछ की।
गांव में देता था सेना की ट्रेनिंग
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गांव के युवाओं को भी सेना में भर्ती होना बता रखा था। वह रुड़की से जब घर जाता तो युवाओं को सेना की ट्रेनिंग देता था। बताया जा रहा है कि युवा मनमोहन से बहुत प्रेरित थे और उससे ट्रेनिंग लेने के लिए बड़ी संख्या में आते थे।