फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2024: इस दिन तय होगी बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, की जाएगी विशेष पूजा अर्चना

Wed, 31 Jan 2024 06:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथ बसंत पंचमी और केदारनाथ की तिथि महाशिवरात्रि को तय होगी। वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया को खोले जाएंगे। हालांकि इसकी तिथि अप्रैल माह में विधिवत घोषित होगी।
विज्ञापन
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा 2024 के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी(14 फरवरी) को नरेंद्रनगर राजमहल में विधि-विधान पंचांग गणना के बाद तय होगी। इस दौरान महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह भी मौजूद रहेंगी। राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल बदरीथ धाम के कपाट खुलने तिथि निश्चय करेंगे और महाराजा कपाट खुलने की तिथि की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया 14 फरवरी को सुबह दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो जाएगा। इसी दिन तेल कलश यात्रा की भी तिथि तय की जाएगी। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए प्रयुक्त होने वाले तेलकलश को योग बदरी पांडुकेश्वर व श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पूजा के बाद 14 फरवरी को राजमहल के सुपुर्द करेंगे।

Snowfall: चकराता में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की फुहारों के बीच जमकर झूमे लोग, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस दिन तय होगी केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शुक्रवार आठ मार्च शिवरात्रि के अवसर पर पंच केदार गद्दस्थल ओकारेश्वर मंदिर उखीमठ( रूद्रप्रयाग) में विधि-विधान पंचांग गणना पश्चात तय होगी। इसी दिन केदारनाथ भगवान के पंचमुखी भोगमूर्ति के केदारनाथ धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हो जाएगा।

अक्षय तृतीया को खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

इस वर्ष अक्षय तृतीया शुक्रवार 10 मई को है। परंपरागत रूप से गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं। अप्रैल माह में गंगोत्री मंदिर समिति एवं श्री यमुनोत्री मंदिर समिति गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के विधिवत कपाट खुलने की तिथि एवं समय का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें