फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के 664 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, पढ़ें जरूरी जानकारी

Thu, 27 Oct 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएचओ के 1604 पद स्वीकृत हैं। इसमें 940 सीएचओ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कार्यरत हैं। खाली पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को नोडल एजेंसी नामित किया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की नियुक्ति के लिए 664 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने खाली पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 12 नवंबर तक आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। 20 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी। 

विज्ञापन


प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएचओ के 1604 पद स्वीकृत हैं। इसमें 940 सीएचओ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कार्यरत हैं। खाली पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को नोडल एजेंसी नामित किया है। विश्वविद्यालय ने खाली पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

युवा ध्यान दें: समूह-ग की भर्तियों में शामिल होने जा रहे हैं तो पहले डाउनलोड कर लें सिलेबस
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचओ पद पर आवेदन के लिए बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, सभी नर्सिंग कॉलेज से उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे। आयु सीमा एक जनवरी 2022 को 21 वर्ष पूरी होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष से अधिक नहीं होगी चाहिए। 

चार स्थानों पर होगी लिखित परीक्षा

विश्वविद्यालय ने सीएचओ पदों के लिए 20 नवंबर को लिखित परीक्षा प्रस्तावित की है। यह परीक्षा देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र में अभ्यर्थी को एक ही परीक्षा केंद्र का विकल्प भरना होगा। 

जनपद                पदों की संख्या

अल्मोड़ा                88
बागेश्वर                 23
चमोली                  26
चंपावत                 21
देहरादून                26
हरिद्वार                 10
नैनीताल                29
पौड़ी                     125
पिथौरागढ़              104
रुद्रप्रयाग                19
टिहरी                    145
ऊधमसिंहनगर         07
उत्तरकाशी              41
कुल                       664 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें