फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पीसीएस-जे के लिए आवेदन शुरू, लोक सेवा आयोग ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Sat, 01 Jan 2022 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रदेश में पीसीएस-जे के कुल 13 पद हैं। इनमें अनारक्षित 11 पद के साथ ही ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी का एक-एक पद शामिल है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा (उत्तराखंड पीसीएस-जे) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में सिविल जज के 13 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा होगी।

विज्ञापन


आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रदेश में पीसीएस-जे के कुल 13 पद हैं। इनमें अनारक्षित 11 पद के साथ ही ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी का एक-एक पद शामिल है। एससी व एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई वैकेंसी नहीं है।

आयोग के सचिव ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क होगी। इसके साथ ही सरकार के आदेशों के तहत अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस हिसाब से वही उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनका जन्म दो जुलाई 1985 या इससे पहले और एक जुलाई 1999 के बाद न हुआ हो। परीक्षा के लिए 20 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


पीसीएस-जे प्री परीक्षा का आयोजन अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, देहरादून, गोपश्वर, हरिद्वार, नई टिहरी, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर और उत्तरकाशी में किया जाएगा। 

लोवर पीसीएस की आंसर की जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोवर पीसीएस भर्ती प्री परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन प्रदेशभर में 12 दिसंबर को किया गया था। आंसर की को छह जनवरी तक चैलेंज किया जा सकता है। चैलेंज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देय होगा। आयोग की वेबसाइट पर आंसर की देखने के साथ ही ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें