पहले लिखित फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा
पटवारी-लेखपाल भर्ती की सेवा नियमावली में पहले शारीरिक दक्षता और फिर लिखित परीक्षा का प्रावधान था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसमें बदलाव के लिए शासन को पत्र भेजा था। अब यह भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग के पास आ गई है। राज्य आयोग ने साफ कर दिया है कि पहले लिखित परीक्षा होगी। इससे चुने जाने वाले उम्मीदवारों की ही शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
ऐसे मिलेगा महिलाओं को आरक्षण का लाभ
अल्मोड़ा में पटवारी के कुल 50 पद हैं। इनमें जनरल के 31, ओबीसी के छह, ईडब्ल्यूएस के छह, एससी के छह और एसटी के लिए एक पद आरक्षित है। अब इनमें 30 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। मसलन जनरल की 31 में से 30 प्रतिशत सीटों यानी 9.3 पर महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। ओबीसी की छह में से 30 प्रतिशत के हिसाब से 1.8 सीट पर महिलाएं होंगी। इसी तरह सभी श्रेणियों में महिलाओं को आरक्षण मिलाकर कुल 12 सीटें आरक्षित मानी जाएंगी। इन सीटों के भरने के बाद अगर कोई महिला मेरिट के हिसाब से जगह बनाती है तो उसे महिला होने का लाभ नहीं मिलेगा बल्कि मेरिट के हिसाब से नौकरी मिलेगी।