फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: त्रिवेंद्र राज में कद्दावर रहे नौकरशाहों का जलवा पड़ा फीका, अब डीएम और कप्तानों की बारी

Tue, 20 Jul 2021 11:30 AM IST
अलका त्यागी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून

सार

शासन स्तर पर फेरबदल करने के बाद अब बारी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस के कप्तानों को बदलने की है।
विज्ञापन
तबादले - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बातें कम और काम ज्यादा के सूत्रवाक्य पर चल रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आखिरकार नौकरशाहों को ताश के पत्तों की तरह फेंट डाला। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में त्रिवेंद्र राज में दिग्गज माने जाने वाले नौकरशाहों को कुछ हल्का कर दिया गया है। नई सत्ता में अब उनका जलवा फीका पड़ता नजर आ रहा है। जबकि कुछ नौकरशाहों के प्रति सरकार का भरोसा मजबूत होता दिखा है।

विज्ञापन


इनमें मनीषा पंवार और आनंद बर्द्धन सरीखे वरिष्ठ नौकरशाह हैं। मनीषा को वित्त और आनंद बर्द्धन को गृह विभाग की अहम जिम्मेदारी देकर सरकार ने साफ  कर दिया कि वह अनुभवी अफसरों की नई टीम चाहती है।

उत्तराखंड: 24 आईएएस अफसर इधर से उधर, आर राजेश कुमार बने देहरादून के नए डीएम
विज्ञापन


सत्ता की कमान संभालने के दिन से ही नौकरशाही मुख्यमंत्री धामी के निशाने पर है। आते ही सबसे पहले उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था की शीर्ष ओहदे मुख्य सचिव की कुर्सी पर बैठे ओम प्रकाश को हिलाया और उनकी जगह डॉ. सुखबीर सिंह संधू की ताजपोशी की। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यालय की टीम में अनुभवी नौकरशाह एसीएस आनंद बर्द्धन को शामिल किया और कद्दावर नौकरशाह एसीएस राधा रतूड़ी की विदाई कर दी।

उनसे पहले राधिका झा भी मुख्यमंत्री के कार्यालय से विदा हुईं। सचिव गृह नितेश झा को भी हल्का कर दिया गया। त्रिवेंद्र राज में ये तीनों नौकरशाह काफी सशक्त रहे। हालांकि ऊर्जा के दायित्व से मुक्त हुईं राधिका को विद्यालयी और माध्यमिक शिक्षा, उद्योग सरीखे अहम विभाग दिये गए हैं। लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय में अब उनकी त्रिवेंद्र राज सरीखे धमक नहीं रही। इस भारी फेरबदल में मनीषा पंवार, सौजन्या,  डॉ. पंकज कुमार पांडेय,  बीके संत, एसए मुरुगेशन, हरिश्चंद्र सेमवाल, रणवीर सिंह चौहान,  दीपक रावत धामी सरकार की नौकरशाही के कुछ नए और अहम चेहरे हैं।

अब डीएम और कप्तानों की बारी
शासन स्तर पर फेरबदल करने के बाद अब बारी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस के कप्तानों को बदलने की है। अभी प्रदेश सरकार ने केवल देहरादून के जिलाधिकारी को बदला है।  लेकिन सूत्रों की मानें तो हरिद्वार, चमोली, ऊधमसिंह नगर समेत कई अन्य जिलों के जिलाधिकारियों को बदलने के संकेत  दिए जा रहे हैं।

अभी एक बदलाव और होगा
शासन स्तर पर ही एक और बदलाव की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि एक और छोटा बदलाव होगा, जिसमें कुछ और सचिवों के प्रभारों में फेरबदल किया जाएगा।

तीरथ एक तबादला कर पाए
सत्ता की कमान हाथों में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी प्रशासनिक फेरबदल करने के संकेत दिए थे। लेकिन सचिवालय में ही वह सिर्फ एक तबादला कर सके। तब सियासी हलकों में यह चर्चा रही तीरथ भी नौकरशाही के मोहपाश में जकड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


धामी ने आते ही इरादे साफ कर दिए
लेकिन सत्ता की बागडोर हाथों में आते ही मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव को बदल कर नौकरशाही में संशय पैदा कर दिए। कद्दावर माने जाने वाले कई नौकरशाहों को यकीन नहीं था कि उनकी कुर्सियां हिला दी जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें