वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि वह वीडियो उन्होंने वायरल नहीं किया है। यह कुछ लोगों की साजिश है हमें बदनाम करने की। सुरेश राठौर ने कहा कि अभिनेत्री और उन्हें बदनाम कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कह सकते हैं।
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री तीन फिल्मों में पूर्व विधायक के साथ काम कर चुकी हैं। यही नहीं उनका तलाक का मामला भी चल रहा है। बीते दिनों अपने बयान में पूर्व विधायक ने यह भी कहा था कि अभिनेत्री उनकी पीठ से लंबे अरसे से जुड़ी हुई हैं और उनका आना-जाना लगा रहता है। वायरल वीडियो को राजनीतिक तौर पर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।