ब्लैक फंगस के इंजेक्शन काफी महंगे हैं। इसके बाद भी लोगों की मौत हो रही है। ब्लैक फंगस महामारी के बीच पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया है जल्द ही पतंजलि की ब्लैक फंगस की दवा बाजार में आ जाएगी।
युद्ध स्तर पर दवा बनाने का काम चल रहा है। शुरुआती सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आयुर्वेदिक दवा ब्लैक फंगस ही नहीं सभी तरह के फंगस में काम करेगी।
घर में योग करो और निरोग रहो
स्वामी रामदेव ने कहा कि बीमार होने पर लोग कहते हैं अस्पतालों में जाओ। दवा खाओ, ये टेस्ट कराओ। इलाज में लगने वाला इतना 25-50 लाख रुपये हमें दे जाओ। लूटमार मची हुई है। बाबा ने कहा कि सब अपने घर पर रहकर योग करो और फिर देखो कैसे निरोग होगे। उन्होंने कहा मैं थोड़े दिन मौन योग साधूंगा।