कुमांऊ के मर्चूला-ढोटियाल मार्ग पर शल्ट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। भाजपा नेता की कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में कोटद्वार में भाजयुमो के जिला मंत्री अमित नेगी समेत उनके परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक पांच माह के बच्चे की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों को रामनगर अस्पताल रेफर किया गया है।