प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक उठापटक अब और तेज होने की संभावना है। कांग्रेस और भाजपा दूसरी पार्टियों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने की शुरुआत कर भी चुकी हैं।
कर्नल कोठियाल को सामने लाने से आप पार्टी के स्तर पर भी इस तोड़ फोड़ की राजनीति में शामिल होने की संभावना बनेगी। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं से संपर्क का दावा कर पार्टी यह संकेत दे भी चुुकी है। कर्नल कोठियाल इससे पहले पौड़ी गढ़वाल लोकसभा में भाजपा की तरफ से दावेदारी कर चुके हैं। हालांकि उस समय बात नहीं बन पाई थी और कर्नल कोठियाल ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
कर्नल कोठियाल की पृष्ठभूमि
नाम - सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल
जन्म - गुरदासपुर, पैतृक गांव- ग्राम चौंफा, जिला टिहरी गढ़वाल
वर्तमान में निवास - बसंत विहार देहरादून
जन्म तिथि - 26 फरवरी, 1968
शिक्षा - सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक
उपलब्धियां - दो बार के एवरेस्ट विजेता, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा।