रविवार को सीएमओ डा. सुमन आर्य ने कोविड केयर सेंटर पहुंचकर सीएमएस डा. नीरज राय से जानकारी ली। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फरार चल रहे मरीजों की तलाश में ऋषिकेश, हरिद्वार तक छान मारा, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। सीएमएस डा. राय की ओर से फरार चल रहे मरीजों के खिलाफ तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर फरार चल रहे मरीजों के खिलाफ आपदा प्रबंधन और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
टिहरी में डीसीबी की नई टिहरी शाखा हेगी बंद
टिहरी जिला सहकारी बैंक के मुख्य शाखा में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने पर मुख्य शाखा सोमवार को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। बैंक के महाप्रबंधक सौ सिंह ने बताया कि शनिवार को बैंक में तैनात एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन बैंक को सैनिटाइज किया गया। बताया कि सोमवार को बैंक पूरी तरह से बंद रहेगा।