फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: शादी से पहले मांगे 10 लाख, युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप 

Wed, 21 Jul 2021 01:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी युवती का आरोप है कि 16 जनवरी 2020 को उसकी सगाई राहुल मेहरा पुत्र मुकेश मेहरा निवासी सुमननगर धर्मपुर के साथ हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती की तहरीर पर मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक ने सगाई के बाद दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी की तारीख पास आई तो 10 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा।

विज्ञापन


एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी युवती का आरोप है कि 16 जनवरी 2020 को उसकी सगाई राहुल मेहरा पुत्र मुकेश मेहरा निवासी सुमननगर धर्मपुर के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

राहुल क्रास रोड के पास एक दंत चिकित्सक के पास रिसेप्शन पर नौकरी करता है। एक दिन राहुल ने उसे क्लीनिक पर बुलाया। वहां से सभी लोगों के चले जाने के बाद उसके साथ अवैध संबंध बनाए। इसके बाद कई बार अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान जल्द शादी करने का झांसा देता रहा।
विज्ञापन


इस बीच शादी की बात चलाने पर राहुल के परिवार के लोगों ने 10 लाख रुपये दहेज मांगना शुरू कर दिया। परिजनों ने इतना दहेज देने में असर्मथता जताई तो राहुल और उसके घरवाले ऊंची पहुंच की धमकी देकर रिश्ते से इनकार कर दिया।

एसओ नेगी ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी राहुल, उसके पिता मुकेश, माता सरोज, बड़े भाई विशाल और उसकी पत्नी प्रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें