उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में नए प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य में 16 जनवरी तक सभी प्रकार की राजनीतिक रैलियों और प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य में रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक है।
12वीं तक के सभी स्कूल बंद
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। राज्य में स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क भी 16 तारीख तक बंद रहेंगे। जिम, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, स्पा, सलून, मनोरंजन पार्क, थिएटर, ऑडिटोरियम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेंगे।
आदेश के अनुसार, राज्य में 16 जनवरी तक सभी शैक्षिक, मनोरंजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। विवाह समारोह या अंतिम संस्कार में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ लोग शामिल हो सकेंगे।