फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nanda Gaura Yojana: सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Thu, 30 Nov 2023 07:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Nanda Gaura Scheme: में कई पात्र बालिकाएं जरूरी प्रमाण पत्र न बन पाने से आवेदन नहीं कर पा रही थी। कुछ जनप्रतिनिधियों की ओर से स्थिति से अवगत कराए जाने के बाद आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार ने नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 से बढ़ाकर 20 दिसंबर कर दी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, इससे उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जो किसी वजह से इसके लिए जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बना पाए हैं।

विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, राज्य में कई पात्र बालिकाएं जरूरी प्रमाण पत्र न बन पाने से आवेदन नहीं कर पा रही थी। कुछ जनप्रतिनिधियों की ओर से स्थिति से अवगत कराए जाने के बाद आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है।

IGNOU Exam: एक दिसंबर से उत्तराखंड के इन केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवेदन करने के लिए जिन बालिकाओं के जन्म के बाद आवेदन करने की छह महीने की समय अवधि पूरी हो चुकी है।

ऐसी बालिकाओं के अभिभावक 20 दिसंबर तक ऑफलाइन आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कर सकते हैं। वहीं जिन बालिकाओं के जन्म से छह महीने के भीतर आवेदन की समय अवधि पूरी नहीं हुई। उन बालिकाओं के अभिभावक ऑनलाइन आवेदन करेंगे। वर्ष 2023 में इंटर पास बालिकाएं भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें