इस मुकदमे में नेहरू कॉलोनी पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी, लेकिन तत्कालीन आईजी रेंज के हस्तक्षेप के बाद इसे वापस कराया गया और फिर जांच को महिला थाना श्रीनगर ट्रांसफर किया गया। महिला ने स्थानीय कोर्ट में अपनी बेटी के डीएनए के साथ विधायक का डीएनए मैच कराने को प्रार्थनापत्र दिया था। इस पर कोर्ट ने आदेश भी दिया, लेकिन विधायक ऊपरी अदालत से स्टे लेने में कामयाब हो गए थे।
विधायक के वकील ने भेजा महिला को नोटिस
विधायक महेश नेगी के अधिवक्ता चंद्र शेखर तिवारी ने महिला को मानहानि क्षतिपूर्ति का नोटिस भेजा है। उन्होंने इसके लिए पांच करोड़ रुपये अविलंब अदा करने को कहा है। तिवारी का कहना है कि महिला ने अनरगल आरोप लगाकर विधायक की छवि को धूमिल किया है।