कांग्रेस में शामिल हुए दो बार के भाजपा विधायक रहे राजकुमार ठुकराल भाजपा का नाम लेते ही भड़क गए। उन्होंने कहा, जिसने पार्टी को मजबूत किया पार्टी ने 2022 में उसी का टिकट काट दिया।उन्होंने कहा, वह भाजपा में रहे तो उन्होंने उसके एजेंडे को लागू किया। अब कांग्रेस में हैं तो उसके एजेंडे को लागू करेंगे। 2022 में उनका टिकट कटने के बावजूद मुख्यमंत्री के बुलावे पर उन्होंने भाजपा का महापौर बनवाया। इसके बाद भी उनकी अनदेखी होती रही। उन्होंने क्षेत्र में जो काम किया है, जनता इसका मूल्यांकन करेगी। टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा, कांग्रेस 2027 के चुनाव में टिकट देगी तो भी ठीक नहीं देगी तो भी ठीक। वह, राज्य आंदोलनकारी हैं। जन्म और कर्म से हिंदू हैं, हिंदू होने के लिए उन्हें भाजपा के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।