उत्तराखंड गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र बिष्ट ने कहा कि पीएम मोदी ने जब से नमामि गंगे प्रोजेक्ट शुरू किया तब से मंच पूरी सजगता से काम में जुटा है। गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा स्वच्छता काम किया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जाता है।
उत्तराखंड गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने सभी देशवासियों से गंगा की स्वच्छता और अविरलता को बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गंगा विचार मंच भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय का आधिकारिक मंच है जो राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत काम करता है।
विज्ञापन
इन राज्यों में चल रहा है स्वच्छता अभियान
बिष्ट के मुताबिक मंच के कार्यकर्ता उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा तटों पर स्वच्छता अभियान चलाते हैं। 2014 से गंगा की स्वच्छता के लिए मंच काम कर रहा है। पीएम मोदी ने जब से नमामि गंगे प्रोजेक्ट शुरू किया तब से मंच पूरी सजगता से काम में जुटा है। गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा स्वच्छता काम किया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जाता है।
उन्होंने कहा कि गंगोत्री में 12 सालों से स्वच्छता को लेकर मंच काम कर रहा है। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। वह श्रद्धा भाव से मां गंगा को वस्त्र और श्रृंगार का सामान भेंट करते हैं, लेकिन इससे गंगा प्रदूषित होती जा रही है। केवल गंगोत्री की जलधारा से ही सौ से ज्यादा बोरे वस्त्र एकत्रित होते हैं। लोगों से अपील है कि मां गंगा की जलधारा में ना बहाएं। सनातन धर्म के लोगों के घर में गंगाजल जरूर मिलता है। लेकिन ये हमारी जिम्मेदारी है कि ये जल स्वच्छ बना रहे। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि युवा इसमें बढ़ चढ़कर भाग लें और गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने में मदद करें।