फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024: काम की बात...वोटर हेल्पलाइन एप से देखें, कब और कहां पड़ेगा आपका वोट

Wed, 20 Mar 2024 08:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग वोटर हेल्पलाइन एप से ऐसी तमाम सुविधाएं दे रहा है, जिससे मतदाताओं को जानकारी के लिए दौड़ न लगानी पड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आने वाले 19 अप्रैल को कब और कहां मतदान होगा। कौन-कौन से प्रत्याशी आपके लोकसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में हैं, ये जानकारी भी आपको चुनाव आयोग का वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप घर बैठे ही देगा।

विज्ञापन


चुनाव आयोग वोटर हेल्पलाइन एप से ऐसी तमाम सुविधाएं दे रहा है, जिससे मतदाताओं को जानकारी के लिए दौड़ न लगानी पड़े। मतदाताओं का नाम निर्वाचन नामावली में है या नहीं, पहले मतदाताओं को बीएलओ या फिर पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब मतदाता, खुद वोटर हेल्पलाइन एप के जरिए अपने नाम को वोटर लिस्ट में सर्च कर सकते हैं।

Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड में 75 फीसदी मतदान के लिए योजना तैयार, वोटरों को ऐसे किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन

साथ ही मतदाता का मतदान केंद्र कहां है। उस सीट पर कौन-कौन से प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं। इसके अलावा मतदाता बनने के लिए भी घर बैठे ही इस एप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को अपने फोन में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करना होगा।

एप के जरिए मतदाताओं की परेशानियों को आसान और सरल किया गया है। जिसके जरिए जनता, वोटर रजिस्ट्रेशन, वोटर सर्विस, ई-मतदाता कार्ड, चुनाव की जानकारी, प्रत्याशियों की जानकारी, चुनाव के नतीजे के साथ ही शिकायत और सुझाव भी दे सकती है। कुल मिलाकर इस एप में चुनाव संबंधित जनता से जुड़े तमाम चीजों का प्रावधान किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें