19 अप्रैल के बाद बची खुची कांग्रेस भी हो जाएगी खत्म: बलूनी
वहीं, अनिल बलूनी ने कर्णप्रयाग में भी पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार में रोड शो किया। साथ ही भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंंभ किया। इस दौरान बलूनी ने कहा कि 19 अप्रैल के बाद देश में बची खुची कांग्रेस भी खत्म हो जाएगी।
बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गढ़वाल और उत्तराखंड से खास लगाव है। जिसके चलते कई उत्तराखंडियों को देश की अहम जिम्मेदारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गढ़वाल लोक सभा के हर शहर और गांव का विकास किया जाएगा।