फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lok Sabha Election: टिहरी सीट के इस क्षेत्र में अभी तक नहीं पहुंचा एक भी मतदाता, जानें वजह

Fri, 19 Apr 2024 01:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

लोकसभा चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से प्रदेशभर में मतदान जारी है, लेकिन उत्तराखंड की पांचों सीटों में से एक टिहरी गढ़वाल के एक क्षेत्र में सुबह दस बजे तक एक भी मतदाता मतदान के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
चकराता मतदान स्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी गढ़वाल सीट के चकराता क्षेत्र में सुबह से अभी एक भी मतदाता मतदान करने नहीं पहुंचा। विकासनगर चकराता तहसील क्षेत्र में दांवा-पुल खारसी मोटर मार्ग का सुधारीकरण न होने के विरोध में 12 गांव के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। मिंडाल, खनाड़, मंझगांव, जोगियो और बनियाना मतदान स्थल पर सुबह से पोलिंग पार्टी मतदाताओं का इंतजार कर रही हैं।

विज्ञापन


अभी तक एक भी मतदाता मतदान स्थल पर नहीं पहुंचा। प्रशासन और विभागों की टीम ने ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी किया था, लेकिन ग्रामीणों ने साफ मना कर दिया। उत्तराखंड में आज लोकसभा चुनाव सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। मॉक पोल के दौरान 35 बैलेट यूनिट, 40 कंट्रोल यूनिट खराबी के चलते बदली गई। वहीं, प्रदेश में 70 पोलिंग बूथों पर वीवीपैट भी बदली गई।

वहीं, इस बार अगर बीते चार घंटे के मतदान को देखा जाए तो अभी तक पिछले चुनाव से ज्यादा मतदान हुआ है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सुबह नाै बजे तक प्रदेश में 10.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। पिछले 2019 के चुनाव में प्रदेश में सुबह नाै बजे तक 10.9 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... UK Lok Sabha Election Live:  11 बजे तक 24.83 % वोटिंग...ऑक्सीजन पोर्टेबल सिलिंडर लेकर वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग

किस लोकसभा में कितने प्रतिशत मतदान (सुबह नाै बजे तक)

लोकसभा सीट 2024 2019
टिहरी 10.23 9.47
गढ़वाल 9.46 9.05
अल्मोड़ा 10.13 9.75
नैनीताल 9.83 13.16
हरिद्वार 12.49 11.96
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें